फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट, पिस्तौल लगा छीने 3.76 लाख

Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

पंजाब के मुक्तसर में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। घटना मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप से बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे कर्मचारी से मोटरसाइकल सवार दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर  3.76 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। कर्मचारी खुशपाल सिंह ने बताया कि वह मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप पर कार्यरत है।

विज्ञापन


 बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह तीन लाख 76 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से बैंक में जमा करवाने जा रहा था। पंप से करीब एक किलोमीटर दूर कांटीनेंटल ढाबे के नजदीक मलोट की ओर से पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए, जिनके मुंह बंधे हुए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल उसके आगे लगा दी। एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास चाकू था। 

उन्होंने पिस्तौल दिखाकर पैसों का थैला छीन लिया और गिद्दड़बाहा की ओर फरार हो गए। उनकी मोटरसाइकिल पर कोई नंबर भी नहीं लगा था। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पंप पर दी और साथ ही पुलिस को बताया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (डी) जसमीत सिंह, डीएसपी गुरतेज सिंह, थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएसपी गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पंप और अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें