विवाहिता को जलाकर मार डालने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा गांव निवासी रामआसरे ने बेटी ऊषा की शादी 12 जून 2017 को कांसा पट्टी निवासी विश्वनाथ पुत्र रामप्रसाद से की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी बेटी ऊषा पर ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाते थे और उसे प्रताड़ित करते थे। 15 मई 2018 को उसे पता चला कि उसकी बेटी को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला है। पिता ने पट्टी थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी। शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।