फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 18-47-43

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशोें ने एक शिक्षक को तमंचा सटाकर पर्स और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित शिक्षक ने सूचना पुलिस के साथ अपने साथियों को दी। इस पर अध्यापक भड़क गए और गड़वारा चौकी का घेराव कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। वे चौकी इंचार्ज को हटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। करीब तीन घंटे बाद एसओ और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। तीन दिन के अंदर घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी गोकुल प्रसाद वर्मा प्राथमिक विद्यालय मठियारी तेजगढ़ में शिक्षक हैं। वह परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से स्कूल जा रहे थे। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के पास पहुंचे कि एक बाइक पर तीन बदमाशों ने पीछे से उनका हेलमेट छीन लिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गिरने से शिक्षक को चोटें भी आ गईं। इस बीच दो बदमाश शिक्षक के पास पहुंच गए और तमंचा सटाकर उनका पर्स और दो कीमती मोबाइल लूटकर गड़वारा बाजार की ओर भाग निकले। शिक्षक ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोगों के साथ राहगीर भी आ गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। गोकु ल प्रसाद ने जानकारी राहगीरों के मोबाइल से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष को दी।

खबर मिलते ही शिक्षक संघ के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में बड़ी संख्या में अध्यापकों ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ गड़वारा चौकी का घेराव किया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे बाद सूचना पर अंतू एसओ के साथ सीओ सीटी मौके पर पहुंचे और शिक्षकों को मनाने लगे, लेकिन वे चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़े थे। इस पर सीओ सिटी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद पदाधिकारी चौकी से हटे। घेराव करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री भूपेश श्रीवास्तव, शिक्षामित्र संघ अध्यक्ष रीना सिंह, अवधेश मिश्र, तेज प्रताप, अजय विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें