फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अंतू के बेटे को दबंग ने भरे बाजार पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे को सरेबाजार पीटा
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा, मुकदमा दर्ज
संडवाचंद्रिका। भरेबाजार गाली देने का विरोध करने पर दबंग युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष अंतू के बेटे को पीट दिया। पीड़ित की शिकायत पर अंतू पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। अंतू थाना क्षेत्र के विक्रांत गुप्ता अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता का पुत्र है। अमेठी जनपद के धौरहरा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ से सोमवार को उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि आरिफ किसी को गालियां दे रहा था। विक्रांत के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई। विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरामदे में सो रही किशोरी का अपहरण का प्रयास
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र में बरामदे में सो रही एक किशोरी का कुछ लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। शोर पर उसके परिजनों की नींद टूट गई। इस पर आरोपी भाग निकले। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा चौकी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी रविवार की रात मां के साथ घर के बाहर बने बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब बारह बजे गांव के ही दो दबंग किस्म के युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर परिजनों की नींद टूट गई। यह देख आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीआईएफ और कधंई पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
रखहा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम कंधई पुलिस के साथ सीआईएफ ने क्षेत्र के शीतलागंज बाजार के साथ ही यहियापुर, सरखेलपुर, जगदीशगढ़, सोनाही, दीवानगंज, रखहा सहित अन्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने इस दौरान लोगों से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर उमेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, जेपी सिंह, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहर में बहती मिली युवक की सिर कटी लाश अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। जेठवारा रजबहा नहर में सोमवार दोपहर एक युवक की सिर कटी लाश बहती मिली। करमचंदपुर के पास लाश पुलिया में फंस गई। नजर पड़ने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मृतक के शरीर से उसका सिर गायब था। हाथ में घड़ी, पैर में जूते थे। कपड़े से दोनों पैर बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान से साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। जेठवारा एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें