फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही महिला को कमरे में बंद कर किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से लौट रही महिला को गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया। उसे कमरे में ले जाकर बंद कर लिया। इसके बाद उससे दुराचार किया। विरोध करने उसकी पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कमरे से निकलकर शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार सुबह 10 बजे खेत से घर जा रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और अपने पड़ोसी के कमरे में उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। विरोध पर उसकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला उसके चंगुल से छूटने के बाद बाहर निकलते ही शोर मचाने लगी। शोरशराबे पर ग्रामीण जुट गए। महिला ने परिजनों को पूरी बात बताई। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें