फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह मनचले ने युवती को पीटा, की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सरेराह मनचले ने युवती को पीटा, की छेड़छाड़
अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर बाइक से जबरन उतारा
रिश्तेदारी से लौट रही युवती के मौसेरे भाई के सामने शोहदे करते रहे गालीगलौज
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिवगढ़। कंधई इलाके में सरेराह मनचले ने युवती से छेड़खानी की। फब्तियां कसीं। विरोध करने पर युवती को जबरन बाइक से नीचे उतारकर पीटा। युवती व उसके साथ मौजूद रिश्तेदार युवक के साथ भी गालीगलौज की गई। तीन दिन बाद वीडियो वायरल होने पर कंधई पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 23 नवंबर को अपनी सहेली के साथ कंधई थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। युवती का मौसेरा भाई दोनों को बाइक पर बैठाकर छोड़ने जा रहा था। गोंई के पास वह पहुंचा तो युवती के मौसेरे भाई का परिचित मिल गया। आरोप है कि उसने बाइक पर पीछे बैठी पर युवतियों से बोला कि यहां कहां से आई हो। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फब्तियां भी कसीं। जिसका युवती ने विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मनचलों ने युवती को बाइक से जबरन नीचे उतार लिया और उसे पीट दिया। युवतियों को शोहदे सरेराह गाली देते रहे। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों युवतियां एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर रानीगंज की ओर रवाना हुईं। इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं हुई। सोमवार को वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। कंधई पुलिस भी हरकत में आई। उसने छानबीन के बाद आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक तबरेज पुत्र कलामुद्दीन निवासी गोंई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में तबरेज द्वारा युवती को पीटा जाना और गालियां देना दिख रहा है। वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ के बाद दूसरे दोषी लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
कालेज के इर्द गिर्द रहता है मनचलों का डेरा
कंधई, पट्टी और रानीगंज थाना क्षेत्र के कालेजों के इर्द गिर्द मनचले मंडराते रहते हैं। इन्हें किसी का भय नहीं होता। कालेज आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। यहां एंटी रोमियो का पता नहीं रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें