ऋण जमा करने गए ट्रक मालिक से बैंक में 62 हजार की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
मकूनपुर। कोहड़ौर बाजार स्थित बीओबी बैंक में ऋण जमा करने गए ट्रक मालिक को एक युवक ने ठग लिया। नोटो के बीच कागज की गड्डी बनाकर ट्रक मालिक को देकर उसके पास रहे 62 हजार 500 रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक कर्मचारियों के साथ पुलिस से की है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी अफरोज पुत्र कल्लन ने बीओबी से ऋण लेकर ट्रक खरीदा है। बुधवार को वह किश्त जमा करने के लिए बैंक गया था।
सोते रहे परिजन, घर खंगाल ले गए चोर
डेढ़ लाख नकदी समेत करीब पांच लाख का सामान ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। अंतू इलाके में एक घर से चोर डेढ़ लाख नगदी समेत करीब पांच लाख के सामान ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
अंतू थाना क्षेत्र के वासी निवासी बसंतलाल गुप्ता बुधवार रात परिवार के साथ दरवाजे पर सो रहा था। देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। इसके बाद डेढ़ लाख नगदी और पांच लाख के जेवरात ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।
पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़े
शमशेरगंज। जेठवारा थाना के सरबाजपुर गांव में पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट होते देख पंच भी वहां से भाग निकले। सरबाजपुर निवासी कियाम पुत्र याकूब व मुन्ना पुत्र लतीफ के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने विवाद को खत्म करने के लिए गुरुवार को पंचायत बुलाई थी। इस बीच इबरार पुत्र अमजद व शफीक पुत्र लतीफ आपस में भिड़ गए।