फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में पड़ी प्रधानी, कुरैशी का प्रमाणपत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खतरे में पड़ी प्रधानी, कुरैशी जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
विज्ञापन

शिवगढ़ विकास खंड के सरायभरतराय गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के शिवगढ़ विकास खंड के सरायभरतराय ग्राम पंचायत की प्रधान रुक्साना बानो पत्नी असलम की प्रधानी खतरे में पड़ गई है। मंडलीय कमेटी ने रुक्साना बानो के प्रमाणपत्र को खारिज कर दिया है। गांव के ही अलीमुद्दीन की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
शिवगढ़ विकास खंड के सरायभरतराय गांव की प्रधानी पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। गांव की रुक्साना बानो पत्नी असलम ने तहसील से कुरैशी जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर चुनाव लड़ा और विजयी घोषित हुई। गांव के ही अलीमुद्दीन ने जिला स्तरीय समिति के समक्ष अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किया, मगर स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर रुक्साना बानो के पक्ष में फैसला सुना दिया। इससे नाराज विपक्षी ने मंडलीय कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखकर न्याय मांगा। मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग राम कृष्ण वर्मा सहित पूरी टीम की जांच में साबित हुआ है कि रुक्साना बानो सामान्य जाति की हैं। वह पिछड़ी जाति का साक्ष्य देने में असफल रहीं। लोकसभा चुनाव के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो वह पैदल हो सकती हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्मदिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रदत्त सेनानी का जन्मदिवस छह अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। सुबह जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


वकील परिषद के शपथग्रहण में आएंगे न्यायमूर्ति
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वकील परिषद का शपथ ग्रहण समारोह छह अप्रैल को दोपहर एक बजे होगा। वकील परिषद के मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय होंगे। उन्होंने बताया कि अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष एएम त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता कुलदीपमणि त्रिपाठी और जिला जज नंदलाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें