फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह खंड के सुनम संपर्क सड़क पर एक ऑल्टो कार श्यासो खड्ड में गिर जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत और दो महिलाएं घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र स्पीलो में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल करवाया। वहां से उन्हें क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चालक दलीप सिंह आल्टो कार नंबर एचपी 27 ए 1774 को लेकर सुन्नम से पोवारी की ओर आ रहा था। इसी बीच श्यासो खड्ड के पास वे गाड़ी से अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार खड्ड में जा गिरी। इसमें दिलीप (45) पुत्र इंद्र सिंह निवासी कानम तहसील पूह जिला किन्नौर और छेरिंग दोरजे (30) पुत्र परशुराम निवासी तंगलिंग तहसील कल्पा की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं बबीता (29) पत्नी रतन सिंह निवासी सुनम तहसील पूह जिला किन्नौर और अमृत लामो (30) पत्नी छेरिंग दोरजे निवासी तंगलिंग तहसील कल्पा जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पूह थाना प्रभारी भगवत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों को वहां से निकाला। घायल महिलाओं को उपचार के लिए पीएचसी स्पीलो ले जाया गया जिन्हें वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ रेफर कर दिया है। इसके बाद महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



वहीं मौके पर पहुंचे एडीएम शिव मोहन सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी और प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी नेे हादसे पर शोक जताया है और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें