फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
लालगंज (ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। कोतवाली के कला भदारी गांव निवासी सोम्मारी सरोज के बेटे सूरज सरोज (25) ने रविवार की रात घर के भीतर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों के मुताबिक सूरज घरेलू कलह से परेशान था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गाजियाबाद में नहर में डूबा लालगंज का युवक
रानीगंज कैथोला (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के बोधी का पुरवा गांव का रहने वाला एक युवक गाजियाबाद में नहर में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।बोधी का पुरवा गांव निवासी छोटे सिंह (25) पुत्र हरेंद्र ङ्क्षसह का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। वह पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ गाजियाबाद में रहता था। सोमवार को वह नहर में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हरेंद्र के परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग गाजियाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग हादसों में पांच लोग जख्मी
लालगंज (ब्यूरो)। अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सोमवार को लालगंज कोतवाली के नेकनामपुर निवासी बाबूलाल (39) पत्नी फूलकली (35) के साथ बलीपुर कटरा स्थित इनहन भवानी धाम दर्शन करने के लिए आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। इधर, रविवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक से तीन लोग निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। नगर के कालाकांकर रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कोतवाली के पूरे भट्टाचार्य निवासी मिट्ठूलाल के पुत्र प्रद्युम्र (20), मनोज (18) एवं पुतुल्ले के पुत्र राजू (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटेदार ने हड़प लिया राशन, केस दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी का केस दर्ज किया है। पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरवारा के कोटेदार विनोद कुमार ने मई माह में सरकारी खाद्यान्न में से 136 क्विंटल गेहूं तथा 23 क्विंटल चावल की कालाबाजारी करते हुए हड़प लिया। तहरीर के आधार पर कोटेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कायाकल्प योजना के तहत लालगंज सीएचसी चयनित
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के सीएचसी को प्रदेश में कायाकल्प योजना के तहत मॉडल ग्रेड में चयनित होने से अब यहां चिकित्सा संसाधन में और इजाफा हो सकेगा। शासन ने यूपी के 75 जिलों में कायाकल्प योजना के तहत बीते फरवरी माह में विशेषज्ञ टीम से सीएचसी का परीक्षण करवाया था। लखनऊ के डा. राममनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान के पैथालॉजिस्ट डा. एएस त्रिपाठी व विशेषज्ञ अंजनी कुमार सिंह व संतोष यादव ने सीएचसी का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया था।

युवक की मौत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना में युवक की मौत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के कैथोला कोट निवासी विजय कुमार मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीते 12 मई को शाम सात बजे उसके भतीजे महेंद्र प्रताप मौर्य को रामपुर पेट्रोल पंप के पास अजय ट्रस्ट की डीजे गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घर जा रही महिला से तमंचे के बल पर बदमाशों ने छीनी चेन
सांगीपुर (ब्यूरो)। पति के साथ बाइक से घर जा रही महिला से तमंचे के बल पर बदमाशों ने चेन छीन ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। सूचना पर सांगीपुर पुलिस पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उदयपुर थाना क्षेत्र के देवापुर राहाटीकर निवासी अमरकली पति शिवबालक पाल के साथ सोमवार को अपने मायके पूरे बैसन राजमतीपुर से राहाटीकर घर जा रही थी। शाम लगभग साढ़े छह बजे पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने राजमतीपुर चौराहे से लगभग तीन सौ मीटर आगे शिवबालक की बाइक रोक ली और अमरकली के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। पति के शोर मचाने पर बदमाश सांगीपुर की तरफ भाग निकले। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सांगीपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें