अंग्रेजी शराब की दुकान पर आए पल्सर सवार बदमाशों ने सेल्समैन केा तमंचा सटा दिया। इसके बाद दुकान से महंगी शराब पेटियों में भरकर उठा ले गए। सेल्समैन ने दुकानदार और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
संग्रामगढ़ बाजार में राकेश सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। इस पर सेल्समैन हरिश्चंद्र जायसवाल काम करता है। बुधवार की रात पल्सर कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद दुकान से महंगी शराब पेटियों में भरकर उठा ले गए। उनके जाने के बाद सेल्समैन ने पुलिस और दुकानदार को सूचना दी। रात में ही दुकानदार राकेश सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। दुकानदार ने बताया कि 14200 रुपये की शराब पल्सर सवार उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।