फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से आठ लाख नकदी, लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (ब्यूरो)। छत के रास्ते घुसे चोराें ने तीन घराें से आठ लाख नकदी व लाखाें के जेवरात खंगाल ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिजनाें के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन चोराें का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के ननौती निवासी अमर बहादुर सिंह ने हार्डवेयर की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को वह दुकान बंद घर आया और खाने पीने के बाद परिजनाें के साथ गर्मी से राहत के लिए छत पर सोने चला गया। रात में अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और आलमारी तोड़कर भीतर रखा दो लाख रुपये नकद व लाखाें के जेवर लेकर भाग निकले। अमर बहादुर के परिवार का ही पवन कुमार सिंह सरकारी खाद विक्रेता है और उनके घर से सटा हुआ उसका मकान है। चोर पवन के कमरे का ताला तोड़कर आलमारी व बक्से में रखा चार लाख रुपये नकद व लाखाें के जेवर उठा ले गए। इसी क्रम में पड़ोस रहने वाले किराना व्यवसायी विजय कुमार सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे चोराें ने करीब दो लाख रुपये की नकदी समेत कीमती जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह उठने पर तीन घराें के कमरे से लाखाें की नकदी व जेवर गायब देख परिजन व ग्रामीण सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और चोरी की घटना की बावत छानबीन की, लेकिन चोराें का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की ओर से उदयपुर थाने में अज्ञात चोराें के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसओ ने बताया कि चोरी की सूचना पर जंाच के लिए दरोगा को भेजा गया है। आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें