फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के प्रेम में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के प्रेम में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

जेब से मिला सुसाइड नोट, जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। युवती के प्रेम में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके शव को ट्रैक से हटाया। युवक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मुख्तार नगर कुंडा निवासी प्रशांत साहू (20) पुत्र राजेश साहू मोहल्ले की ही एक लडक़ी से प्रेम करता था। बुधवार की देर शाम उसने कुंडा हरनामगंज स्टेशन के पास प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसकी तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखे नाम-पते के आधार पर उसकी पहचान की गई। सुसाइड नोट में उसने लडक़ी के लिए जाने देने की बात लिखी थी। देर शाम परिजनों के आने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे की चार मशीनें चोरी
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र गिरधारी लाल अपना डीजे घर के सामने खड़ा करता है। 29 अप्रैल की रात में चोरों ने उसके डीजे से चार चेंजर मशीन खोल लीं। उसके अनुसार इन मशीनों की कीमत 65000 रुपये से अधिक है। अनिल ने गांव के ही दो लोगों पर शंका जाहिर करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें