फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से डाला पटली, 21 स्नानार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से डाला पटली, 21 स्नानार्थी घायल
मौके पर मची रही चीखपुकार, आठ लोगों को किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। पूर्णिमा स्नान कराकर लौट रही डाला गाड़ी में डंफर ने जोदार टक्कर मार दी। इससे डाला गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार 21 लोग लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सभी को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से छह लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 15 लोगों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। उधर, टक्कर मारने के बाद डंफर लेकर ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जेठवारा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्र अपनी मालवाहक डाला से परिवार सहित गांव के लगभग 20 लोगों के साथ श्रृंगवेरपुर घाट पर पूर्णिमा स्नान करने गए थे। लगभग चार बजे वह सभी को लेकर लौट रहे थे। बाघराय के समीप इंटर कालेज बारौं के ठीक सामने डाला गाड़ी में एक डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे डाला पलट गई। गाड़ी के पलटते ही इसमें बैठे लोगों ने चीखपुकार मचाना शुरू कर दिया। उधर, डंपर को लेकर ड्राइवर भाग निकला। उधर, लोगों की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौडे़ और करीब दर्जन भर घायलों को गाड़ी से किनारे किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में धीरेंद्र (40), ज्ञानेंद्र (45), पूनम (35), मुदित (2), वंदना (30), सुमित्रा (40), नीलम (36), सागर (10), साक्षी (12), दिव्या (10), उर्मिला (60), मानव (3), कलावती (40), चंद्रावती (30), शिवलाल सरोज (30) शामिल हैं। सभी का बाघराय सीएचसी में इलाज चल रहा है। उधर, गंभीर रूप से घायल पुष्पा (60), ज्ञांती (50), सुमित (3), पूनम (35), सुमित्रा (40) व अनुज (50) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ घायल
परियावां (ब्यूरो)। गंगास्नान करके साइकिल से लौट रहे अधेड़ का पैर ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के टाही का पुरवा बेहरामऊ निवासी छोटेलाल पुत्र गयादीन यादव (60) साइकिल से गंगा स्नान कर घर लौट रहा था। पाइकगंज बाजार में पीछे से आ रहे स्नार्थियों से भरे ट्रैक्टर का एक पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सलवन भेजा। उधर सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें