फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी में लूटा ट्रक टेऊंगा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कौशांबी में लूटा ट्रक टेऊंगा में मिला
गिट्टी लादने जा रहा था ट्रक चालक, मालिक व चालक को कार में बनाया बंधक, भोर में छोड़कर हुए फरार
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कौशांबी पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज।
कौशांबी में लूटा गया ट्रक नगर कोतवाली के टेऊंगा कालोनी में लावारिस मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मामले की छानबीन करने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। तभी पता चला कि वह ट्रक कौशांबी में कार सवार लुटेरों ने लूटा था और मालिक व चालक को बंधक बना लिया था। भोर में दोनों को अंजान स्थान पर छोड़कर भाग निकले थे।
नगर कोतवाली के टेऊंगा कालोनी में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक ट्रक लावारिस हालत में देखा। उसे देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। उस पर लिखे नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो पता चला कि वह ट्रक फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी रंग बहादुर सिंह का है। उसे कोयम का रहने वाला नरसिंह बहादुर चलाता है। बताया गया कि ट्रक लेकर मालिक व चालक दोनों चित्रकूट गिट्टी लादने के लिए बुधवार को निकले थे। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के दरबेशपुर में कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रक रोकने के बाद बदमाशों ने मालिक व चालक को तमंचे के बल पर कार में बैठा लिया। उनकी आंख पर पट्टी बांध दी। तीन बदमाश कार पर सवार हो गए और दो बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। भोर में मालिक व चालक का हाथ पीछे बांधकर लुटेरे ओसा गांव के करीब उन्हें छोड़कर भाग निकले थे। सूचना मिलने पर रंग बहादुर का पुत्र राजा भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपने पिता से बात कर ट्रक बरामद होने की बात बताई। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि ट्रक बरामद होने की जानकारी कौशांबी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट----
बडनपुर में पहले भी मिला है चोरी का ट्रक
बडनपुर व टेऊंगा कालोनी सूनसान होने के कारण बदमाशों का ठिकाना बनता जा रहा है। कुछ दिनों पहले भी कालोनी में एक लावारिश ट्रक दो दिन तक खड़ा था। बडनपुर में चोरी के ट्रक का तेल खत्म हो गया। जो फैजाबाद से लूटी गई थी। पुलिस को देख बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले थे। ग्रामीणों की मानें तो बडनपुर व टेऊंगा क्षेत्र इस समय बदमाशों का ठिकाना बनता जा रहा है। रात में पुलिस गश्त होती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे।
इनसेट---
पीली अपाचे वाले कौन थे
नगर कोतवाली के टेऊंगा कालोनी के करीब मंडराने वाले पीली अपाचे गुरुवार को चर्चा में रही। ग्रामीणों की मानें तो ट्रक के आसपास कई चक्कर पीली अपाचे सवार लोगों ने चक्कर लगाया था लेकिन सुबह लोगों की भीड़ जुटने के बाद वे सामने नहीं आए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश करने लगी।


सोना बरामद करने झारखंड रवाना हुई पुलिस
कुंडा में करोड़ों का सोना लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने लिया रिमांड पर
महाराष्ट्र पुलिस तीन दिन पहले ले आई थी पेशी पर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंडा में आभूषण की दुकान से करोड़ों के जेवरात चुराने वाले बदमाशों को रिमांड पर लेकर चुराए गए जेवरात बरामद करने के लिए बेल्हा पुलिस झारखंड रवाना हो गई। तीन दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस तीनों लुटेरों को कुंडा न्यायालय में पेशी पर लाई थी।
बतादें कि कुंडा कोतवाली के खैराती रोड पर स्थित अफजल के सर्राफ की दुकान से 6 फरवरी की रात चोरों ने 7 किग्रा सोना समेत अन्य आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्राइम ब्रांच के साथ ही कुंडा पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। झारखंड में पुलिस के हाथ एक आरोपी लगा था। जबकि अन्य बदमाश फरार हो गए थे। गत दिनों वे मुंबई में पकड़े गए। पुलिस ने मुंबई में पकड़े जाने के बाद जेल में निरुद्ध बदमाश सनाउल शेख निवासी हिंगमताले राजमहल झारखंड, सिराजुल शेख निवासी सखीपुर और बरकत शेख पुत्र आबुल शेख निवासी लखीपुर राजमहल के रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। तीन दिन पहले मुंबई पुलिस सभी को लेकर बेल्हा आई। न्यायालय से पुलिस को तीनों बदमाशों से पूछताछ कर चोरी के आभूषण बरामद करने की अनुमति मिल गई। पूछताछ के बाद सभी को लेकर गुरुवार को पुलिस झारखंड के लिए रवाना हुई। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने बताया है कि वे रायबरेली, जौनपुर, अमेठी भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कुंडा में बदमाशों ने आभूषण की दुकान से लगभग दो करोड़ के जेवरात पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन


छात्रों के बीच मारपीट, भगदड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली के न्यू कालोनी बाबागंज में गुरुवार की शाम कोचिंग से लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। जिससे भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह मारपीट करने वालों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक छात्र जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें