फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बेटों से परेशान वृद्धा सई पुल से लगा दी छलांग

Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
drowned
विज्ञापन
सौतेले बेटों से आजिज एक वृद्धा ने जान देने की नियत से मंगलवार को सई पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद एक मछुआरे ने उसकी जान बचाई। हादसे के बाद लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के सहोदरपुर निवासी कमला (60) के पति की काफी दिनों पहले मौत हो गई थी। वह दो साल से लकवा की बीमारी से परेशान है। पति की मौत के बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसका सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा था। वहीं वृद्धा का आरोप है कि सौतेले बेटों से वह परेशान थी। आए दिन उनकी प्रताड़ना और ताने से उसका जीना दुश्वार हो गया था। मंगलवार को इससे आजिज आकर उसने जान देने की ठान ली और सई पुल पर पहुंच गई। मौका पाते ही उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।

इस दौरान नदी के किनारे बैठा आबकारी मोहल्ला निवासी मछुआरा महादेव उसकी   जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। काफी मशक्कत के बाद उसने उसे बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़  जमा हो गई। सूचना मिलने पर वृद्धा के सगे संबंधी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों की मदद से वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में होने के कारण लोगों से बात नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें