फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा खाद्यान्न ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 26 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर पठखान के कोटेदार के गोदाम से कालाबाजारी के लिए जा रहे 60 बोरा खाद्यान्न को ग्रामीणों ने वाहन समेत धर दबोचा। इस दौरान वाहन चालक ग्रामीणों से भिड़ गया। दिनभर पूर्ति विभाग के लोग जांच पड़ताल करते रहे, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरनपुर पठखान के कोटेदार संजीव कुमार शुक्ला हैं। शनिवार सुबह कोटेदार के गोदाम से करीब 60 बोरी गेहूं लादकर रानीगंज के कारोबारी मखंचूलाल के गोदाम ले जाया जा रहा था। मालवाहक पिकअप को ग्रामीणों ने शंका के आधार पर रास्ते में रोक लिया। यह देख चालक ग्रामीणों से भिड़ गया। हालांकि किसी तरह ग्रामीणों ने उस पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही जिलाधिकारी व एसडीएम को मामले से अवगत कराया।

 इस बात की जानकारी मिलने पर कोटेदार के करीबी मौके पर पहुंचे और दबाव बनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए। इसके बाद चालक समेत खाद्यान्न लदा वाहन कोतवाली लाया गया। खाद्यान्न की छानबीन करने के लिए एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग के अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। खास बात यह देखने को मिली कि विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे थे। कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि विभाग के लोग जांच के बाद जो तहरीर देंगे। उस हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें