फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बीडीसी के बेटे को मारी गोली

Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग होने से गोली बीडीसी के बेटे को जा लगी। इससे वह जख्मी हो गया। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोहंड़ौर थाना क्षेत्र सरौैली गांव निवासी सुभाष यादव की मां शांति यादव बीडीसी हैं। वह इस बार मंगरौरा से ब्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी भी थीं। गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर सुभाष व पड़ोसी अरविंद के परिवार के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसे लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच तकरार होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस बीच दो फायर हुआ। गोली सुभाष को जा लगी।

फायरिंग और शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों के बीचबचाव पर मारपीट बंद हुई। गोली लगने से घायल सुभाष उसकी मां शांति देवी, भाई सुरेश यादव को लेकर परिजन पीएचसी भागे। दूसरे पक्ष से घायल अरविंद, संदीप यादव व कैलाशी देवी को घायल अवस्था में लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने चली आई। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों का थानों पर मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें