फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख फिरौती के लिए युवक का बदमाशों ने किया अपहरण

Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिश्तेदार संग सगाई में शामिल होने जा रहे युवक का बोलेरो सवार बदमाशाें ने अपहरण कर लिया। युवक को रिहा करने के बदले बदमाशाें पिता के सामने दो लाख रुपये फिरौती की मांग कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर उसके पुत्र की हत्या की धमकी  दी गई। छियालिस हजार मिलने पर बदमाश युवक को रायबरेली जिले में छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कि ए जाने को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसई संगियापुर निवासी बालकृष्ण पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद का बेटा शुक्रवार को दोपहर अपने रिश्तेदार परशपुर के ग्राम प्रधान के भाई के साथ सगाई में शामिल होने सांगीपुर के बहादुरपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। रानीगंज कैथौला के समीप अगई मोड़ पर बोलेरो जीप पर सवार चार बदमाशाें ने अभिषेक को रोक लिया और राहाटीकर जाने का रास्ता पूछने लगे। आरोप है कि उसके रुकते ही बदमाशाें   ने अभिषेक की कनपटी पर   तमंचा सटाकर बोलेरों पर लाद लिया और जमकर पिटाई करते हुए भाग निकले। एक घंटे बाद उसके मोबाइल नंबर से ही पिता बालकृष्ण को बदमाशाें ने अभिषेक को रिहा करने के बदले दो लाख की फिरौती मांगी। फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर युवक की हत्या करने की धमकी दी गई। बदमाशाें ने अपहृत युवक की पिता से बात कराने के बाद धमकाया कि अगर पुलिस को सूचना दी गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद करीब साढे़ पांच बजे बदमाशाें ने युवक के पिता को फोन कर रेहुआ लालगंज राहाटीकर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर फिरौती की रकम लेकर बुलाया। बेटे के जान बचाने के लिए पिता ने आनन फानन में जुटाए छियालिस हजार रुपये लेकर वहां पहुंच गया।

कुछ देर बाद पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और छियालिस हजार लेकर चलते बने। करीब एक घंटे बाद बदमाशाें ने पिता से मोबाइल पर बात कर बताया कि उसके बेटे को रायबरेली के सलोन बाजार में छोड़ दिया गया है। यह सुनकर बालकृष्ण भागकर सलोन पहुंचा तो उसका बेटा ऊंचाहार मोड़ पर मिला। बदमाशाें के चंगुल से रिहा हुए बेटे को लेकर वह देर शाम घर पहुंचा। बेटे व अन्य लोगाें से बातचीत में मालूम हुआ कि फिरौती की मांग करने वाले बदमाशाें में से एक राहाटीकर   और दूसरा रायबरेली के जगतपुर इलाके का रहने वाला है। घटना के दूसरे दिन पिता बालकृष्ण ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए चारों बदमाशाें के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण व हत्या की धमकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें