फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवती से छिनैती

Sat, 16 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार से भाई के साथ घर जा रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर मंगलसूत्र व चेन छीन ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली पूरे दीनानाथ निवासी रमेश चंद्र पांडेय की पुत्री प्रीती कुछ दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। शुक्रवार को वह अपने भाई अतुल पांडेय के साथ बाइक से किसी जरूरी काम से लालगंज बाजार गई थी। सुबह करीब 11 बजे घर लौट रही थी। गांव के समीप सूनसान जगह बने पुल पर पीछे से पहुंचे सिल्वर रंग की बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाशाें ने तमंचे के बल पर जबरन बाइक रोकवा ली।

युवती को तमंचा सटाकर बदमाशों ने गले से चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तंमचा लहराते हुए चले गए। उनके जाने के बाद अतुल ने कंट्रोल रूम फोन कर घटना की सूचना दी। काफी तलाश करने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। जांच के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसआई आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें