फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी सिपाही ने काटा बवाल

Thu, 21 Sep 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पुलिस लाइन के करीब नशे में धुत सिपाही ने बुधवार की रात पौने नौ बजे जमकर बवाल काटा। आने जाने वाले राहगीरों से हाथापाई करने के साथ लोगों से गाली गलौच करता रहा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही बाइक लेकर अंबेडकर चौराहे के करीब शराब की दुकान पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उस समय सिपाही नशे में धुत था। शराब खरीदकर निकला तो एक युवक से टकरा गया। वह उससे गाली गलौच करने लगा। यह देख राहगीरों ने विरोध किया तो वह उनसे भिड़ गया। सिपाही की करतूत देख लोग भड़क उठे। वे उसकी करतूत को कैमरे में कैद करने लगे तो वह उनका मोबाइल छीनने के लिए दौड़ पड़ा।

जिसे लेकर लोगों से उसकी फिर हाथापाई हुई। लबे सड़क सिपाही हंगामा करता रहा। जिससे तमाशबीनों का मजमा लग गया। लोगों की भीड़ बढ़ती देख वह बाइक लेकर पुलिस लाइन की ओर भाग निकला। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि सिपाही के हंगामे की जानकारी नही है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को भेजकर दिखवा रहा हूं। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें