सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। सरेराह हो रही मारपीट को देख पुलिस दौड़ी। इसी बीच आरोपी भाग निकले। इस बीच सिपाही पल्सर व अपाचे बाइकों की चाभी निकालने लगे। जिसे लेकर कुछ लोगों से सिपाहियों की तकरार हुई।
शहर के एंथोनी कालेज में बुधवार दोपहर छुट्टी हुई। कालेज में पढ़ने वाले छात्र बाइक व साइकिल लेकर बाहर निकले। चौकी के सामने छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूर तक सभी को दौड़ाया। इस बीच अंबेडकर चौराहे के करीब खड़ी बाइकों की चाभी सिपाही निकालने लगे। सिपाही को ऐसा करने से बाइक स्वामी मना करने लगे लेकिन सिपाही गुस्से में बाइक की चाभी निकाल लिया। इसे लेकर माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से सिपाही की तकरार होने लगी। तभी मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने मामले को शांत कराया और बाइकों की चाभी वापस करा दी।