फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दो लाख लूट

Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच पूर्व सांसद के घर के समीप बुधवार को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मैग्मा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2 लाख आठ हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस केवल छानबीन करती रह गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज का रहने वाला विवेकानंद शहर के रेडिएंट कैश कंपनी में कैश एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वह कंपनियों से कैश लेकर बैंक में जमा करने जाता है। बुधवार को विवेकानंद जोगापुर स्थित मैग्मा कंपनी पहुंचा। जहां उसने स्टेट बैंक में जमा करने के लिए कंपनी के 2 लाख 8 हजार रुपये अपनी सुपुर्दगी में लिए। उसे बैग में रखकर वह बाइक से बैंक के लिए निकल पड़ा। सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो जाम लगा था। जिसके बाद वह बाइक लेकर पल्टन बाजार की ओर मुड़ गया।

जीआईसी के सामने गली में पूर्व सांसद सीएन सिंह के घर के समीप नुक्कड़ पर पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने विवेकानंद को तमंचा सटा दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर पीछे के रास्ते से भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100 की टीम भी आ गई।
विज्ञापन

 मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल उससे पूछताछ करने के बाद कोतवाली ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर कंपनी के दूसरे कर्मचारी भी पहुंच गए। पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस बाबत शहर कोतवाल का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिली है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें