कुंडा। खेलने के दौरान हुआ विवाद घर तक पहुंच गया। परिजन इसमें सम्मिलित हुए दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के तरदीपुर गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान शान पुत्र हलीम ने गांव के ही दिवाकर पुत्र सालिकराम को फील्डिंग करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर बात विवाद होने लगा। इसकी जानकारी दिवाकर के बड़े भाई रोहित को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचा तो उससे भी गाली गलौज की गई। दूसरे दिन सुबह परिजन इसका उलाहना देने शान के घर गए तो वहां विवाद के साथ मारपीट शुरू हो गई। लोगों के अनुसार फायरिंग भी हुई। फिलहाल घटना में एक पक्ष से कमलेश, दिलीप, रोहित, संजू, निर्मल व दूसरी तरफ से हलीम, नौशाद व जुबैर घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।