फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से नाराज छात्र ने कालेज प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 24 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किशुनगंज। डांट से नाराज छात्र मंगलवार को अपने पांच साथियों के साथ विद्यालय पहुंचा और प्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधक के साथ गालीगलौज की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायरजई में विजय मंगलम इंटर कालेज है। जिसमें आसपास के गांवों के छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। कालेज में ही कक्षा 12 में सुलतानपुर जिले का छात्र सोनू भी पढ़ता है। प्रबंधक विजय यादव का आरोप है कि मंगलवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक से कालेज पहुंचा। उसने उनसे गालीगलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही डायल 100 कालेज पहुंची। पुलिस को देख सोनू व उसके साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई। खबर लिखे जाने तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि तीन युवकों को लाया गया है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिवार के लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें