फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी मैनेजर को पीटकर बारह हजार छीने

Fri, 19 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
सांगीपुर। असलहों से लैस करीब छह बदमाशों ने बाइक एजेंसी के मैनेजर को पीटकर करीब बारह हजार रुपये छीन लिए। एजेंसी मालिक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


बूबूपुर निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह की राजू बजाज के नाम सांगीपुर बाजार में बाइक एजेंसी है। राजू के मुताबिक, शुक्रवार को वह अपनी मां को लेकर रायबरेली इलाज कराने के लिए गए थे। एजेंसी पर उनका मैनेजर सागर सिंह मौजूद था। दोपहर साढ़े बारह बजे लालगंज थाना क्षेत्र के कलापुर निवासी संदीप सिंह अपने पांच साथियों के साथ असलहे से लैस होकर पहुंचे और मैनेजर को पीटकर 12 हजार रुपये छीन लिए। मैनेजर के शोर मचाने पर आरोपी असलहे लहराते हुए भाग निकले। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू के साथ करीब 12 लोगों ने थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह की घटना सांगीपुर बाजार में पहली बार हुई है। यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें