फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजे को लेकर चले पत्थर

Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खड़ंजा लगवाने के दौरान बवाल हो गया। तोड़फोड़ के साथ ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव की प्रधान श्यामादेवी पत्नी राजाराम सूदनपुर में खड़ंजे का निर्माण करवा रही थीं। इस दौरान गांव के शिवप्रसाद मौर्य से खूंटे को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी समर्थकों ने प्रधान को दी तो उनके बेटे, सुसर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके मौके पर पहुंचते ही दूसरे पक्ष ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस पर प्रधान समर्थकों ने भी पथराव शुरू कर दिया। इससे शिवप्रसाद मौर्य की गाड़ी का शीशा टूट गया। कई लोगों को चोटें आईं।


उधर, प्रधान पक्ष से भी कई लोगों को चोटें आईं। सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। एक पक्ष से शिवप्रसाद मौर्या ने प्रधान पुत्र मुकेश यादव सहित 12 अज्ञात और दूसरे पक्ष से प्रधान श्यामा देवी ने शिवप्रसाद, अशोक, मोतीलाल, शीतला प्रसाद, चंद्रेश, अनिल व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें