फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में बवाल, फायरिंग

Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के दहेर खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी डंडे व धारदार हथियार चल पड़े। मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई। घटना से गांव में दहशत फैल गया। मारपीट में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दहेर खुर्द गांव के रामचन्द्र व छोटेलाल के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में इसके पूर्व भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह रामचन्द्र खेत की जुताई करवा रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग मना करने लगे। धीरे-धीरे मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल पड़े। मारपीट के दौरान ईंट पत्थर, धारदार हथियार चलने के साथ फायरिंग भी हुई।

ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजवाया। मारपीट में एक पक्ष से रामचन्द्र, प्रेमशंकर, रामसुंदर, प्रियंका, सुनीता, राजशेखर, भुल्ला देवी व दूसरे पक्ष से छोटेलाल, पन्नालाल, रामसमुझ, अजीत घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं शिक्षक रामचन्द्र की तहरीर पर छोटेलाल सहित 17 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष का मुकदमा नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें