फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर दी जान

Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की बेवफाई से परेशान एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मौत की सूचना जब विवाहिता के परिजनों को लगी तो उन्होंने ससुरालीजनों में आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गुरुवार को जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए इलाहाबाद ले गए। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात ढाई बजे विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की सूचना थाने पर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके वाले ससुरालीजनों पर विभिन्न आरोप लगा रहे हैं। चर्चाओं पर गौर करें तो यह पति की दूसरी शादी थी।

पहली पत्नी से तलाक की बात कहकर उसने दूसरी शादी रचाई। लेकिन उसका पहली पत्नी से मिलना जुलना कम नहीं हुआ। यह बात महिला को नागवार लग रही थी और उसने पति की बेवफाई से तंग आकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें