फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पीटा

Fri, 19 Jan 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज। साथियों संग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। प्रेमी के साथ प्रेमिका की भी पिटाई की गई। ग्रामीणों का गुस्सा देख प्रेमी के साथी मौके से भाग निकले। घटना को लेकर पीड़ित प्रेमी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम चल रहा है। शुक्रवार को प्रेमी अपने साथियों संग प्रेमिका से मिलने उसके गांव आया था। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे उसे दबोच लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेमिका को भी पिटा। बवाल बढ़ते देख प्रेमी के साथ आए युवक भाग निकले। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पिटाई से घायल युवक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें