फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के के शिकार ट्रेनी रेडियोलाजिस्ट को पुलिस ने पीटा

Sun, 15 Jan 2017 12:32 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले उचक्के ट्रेनी रेडियोलाजिस्ट का बैग लेकर फरार हो गए, फिर वह शिकायत करने गया तो पुलिस ने पिटाई कर दी। मजमा लगते देख पुलिसकर्मियों ने जबरन उसे बस पर बैठाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन



फैजाबाद जनपद के दर्शननगर निवासी अतुल यादव पुत्र अरविंद यादव एसआरएन में ट्रेनी रेडियोलाजिस्ट है। शनिवार को वह अपने घर जा रहा था। सदर मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार दो उचक्के मिल गए। उन्होंने उससे रोडवेज डिपो से उसे बस मिलने की बात कही। मदद करने के नाम पर अपनी बाइक पर बैठा लिया। अतुल की मानी जाए तो कुछ ही दूर ले जाने के बाद बाइक सवार उसे उतारकर बैग छीन फरार हो गए।

बैग में कपड़े के साथ जरूरी कागजात और नकदी थी। वह फिर सदर मोड़ पर पहुंचा। इस बीच एक्शन मोबाइल उधर से गुजर रही थी। पुलिसकर्मियों से उसने आप बीती सुनाई तो वे उसे लेकर भुपियामऊ चौकी पहुंच गए। यहां उसे छोड़कर निकल गए। कार्रवाई की बात को लेकर उसकी पिटाई भी कर दी गई। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज ने बताया कि चेकि ंग के दौरान उसका बैग चेक किया जा रहा था। वह कुछ अपशब्द कह दिया। इसके चलते सिपाहियों ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। बाकी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें