फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप- बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 21 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के रायपुर तियांई में रंजिश के चलते घर के सामने बैठे बाप व बेटी पर पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लालगंज के रायपुर तियांई में बंसतलाल व संतलाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। संतलाल का आरोप है  कि बुधवार की देर शाम वह बेटी अर्चना के साथ घर के सामने बैठा था। इतने में विरोधियों ने उनके ऊपर लाठी डंडा, कुल्हाड़ी व चाकुओं से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बाप-बेटी को लालगंज सीएचसी ले गए। यहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पीड़ित की तहरीर में नामजद चार में से तीन को स्थानीय पुलिस से हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। रानीगंज कैथौला चौकी पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें