पिकअप पर लादकर मवेशियाें को बेचने ले जा रहे दो पशु तस्कराें को पुलिस ने दबोच लिया। उदयपुर थाने के दरोगा गया प्रसाद शुक्ल हमराहियाें के साथ गश्त पर निकले थे। राहाटीकर चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, इस दौरान दस बजे करीब एक पिकअप लोडर पर पांच मवेशी लादकर दो युवक अगई की ओर से आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनाें पिकअप मोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इस पर मवेशी समेत पिकअप कब्जे लेकर पुलिस थाने आ गई। यहंा सख्ती से पूछताछ की गई तो गिरफ्त में आए युवकाें ने बताया कि वह मवेशियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मुताबिक पकड़े गए युवकाें का नाम विकास मौर्य व राहुल सिंह है और दोनाें रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के लहुेरपुर के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस के कार्रवाई करते हुए दोनाें आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।