फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को लाठी डंडाें से पीटा

Sat, 22 Apr 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पुरवारा में रंजिश के चलते सगे भाई बहन को लाठी डंडाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। रामकृपाल रजक की पुत्री रामजसी के मुताबिक उसकी अठ्ठारह वर्षीय पुत्री रंजना शुक्रवार को सुबह आठ बजे कुंए से पानी भरने गई थी। आरोप है कि रंजिश के चलते  पड़ोस का रहने वाला अजीत रजक उसकी पिटाई करने लगा। शोर मचाने पर उसका भाई महेश बचाने दौड़ा तो युवक ने उसे भी लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में ग्रामीणाें ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चला गया। रामजसी की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ मारपीट करने व जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें