रात में पति से हुई कहासुनी से नाराज पत्नी ने फंदे से लटकर जान दे दी। इसकी जानकारी मायके के लोगों को दी गई। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बरई गांव निवासी प्रीती (25) पत्नी सुनील कुमार त्रिपाठी का गुरुवार की रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद के बाद प्रीती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पति ने समझा कि वह शायद अकेले ही रहना चाहती होगी। ऐसे में उसने ध्यान नहीं दिया। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर की हालत देख उसकी चीख निकल गई। उसकी पत्नी प्रीती पंखे से फंदे से लटक रही थी।