फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश ट्रक लूट ले गए

Thu, 07 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे पितई में खड़ा ट्रक बदमाश लूट ले गए। बदमाश खलासी को बेहोशी की हालत में सलवन में छोड़कर ट्रक लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुली निवासी वसीम का बारह चक्का ट्रक महुआर निवासी गयास चलाता है। मंगलवार की रात वह खाली ट्रक पूरे पितई में मंजूर मिस्त्री के गैरेज के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया। ट्रक की रखवाली के लिए वह खलासी अरमान निवासी विष्णूपुर को छोड़ गया था। उसकी मानें तो वह आधी रात को ट्रक पर सोया था। तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।

विरोध करने पर तमंचा सटा दिया। जान खतरे में देख वह चुप हो गया। रास्ते में बदमाशों ने उसे पीटकर बेहोश कर दिया और रायबरेली जनपद के सलवन सीमा क्षेत्र में फेंक दिया। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में मिले खलासी को किसी तरह होश में लाया। उसने आपबीती सुनाई। इधर , भोर में ट्रक चोरी होने की खबर मिलते ही मालिक व चालक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करने के लिए भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी को खलासी के साथ मौके पर भेजा। पुलिस देर शाम तक घटना के सिलसिले में छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें