फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढहा दिया महिला का घर, नगदी व जेवर उठा ले गए

Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अब पीएफ के पूरे पैसे निकाले जा सकेंगे - फोटो : getty
विज्ञापन
किसी काम से मुख्यालय गई महिला का घर विपक्षियों ने ढहा दिया। इसके साथ ही घर में रखी नकदी,  जेवर, बर्तन आदि उठा ले गए। महिला ने सीओ को इसकी तहरीर दी है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के पाटीहार गांव निवासी आशा देवी पत्नी छोटेलाल का पति उसके साथ नहीं रहता। वह कच्चे मकान में अपने बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार को वह पति से विवाद के सिलसिले में चल रहे मुकदमे को देखने प्रतापगढ़ गई थी। इस दौरान आरोप है कि गांव के कुछ विपक्षियों ने उसका घर ही ढहा दिया।

यही नहीं इस दौरान घर में रखी 10 हजार की नगदी, जेवर, बर्तन आदि उठा ले गए। घर पर रही उसकी 12 वर्ष की बेटी रेनू थी। उसने विरोध किया तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। महिला घर लौटी तो घर समतल देख उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों से जानकारी की तो उसकी बेटी मिली। इसके बाद वह कुंडा आई और अधिकारियों से मिलने का प्रयत्न किया लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। उसने बताया कि वह अपने घर के स्थान पर भी डर के मारे नहीं जा पा रही है। इस बारे में सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी हुई है मामले को देखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें