पट्टी। कोतवाली के जलालपुर किठौली गांव में जमीन की रंजिश को लेकर दंपति समेत बेटे को पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। जलालपुर निवासी मोहनलाल उनकी पत्नी गेंदा व बेटे ननकू को पड़ोसी डॉक्टर सुभाष, ननकऊ व रामभरोस ने जमीन की रंजिश में हमला बोलकर मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ितों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। इधर, रेड़ीगारापुर गांव निवासी दुर्गा देवी पत्नी रामऔतार का आरोप है कि रंजिश को लेकर गांव के ही कमला शंकर वर्मा, अमित कुमार, देवराज, त्रिभुवन आदि उसके दरवाजे आ गए तथा उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। बचाव को आए पड़ोसी सर्वजीत चौरसिया व बेटे राहुल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके जेवर भी छीन लिए तथा अश्लील हरकत भी की। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।