फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार हजार की नकली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। साढ़े चार हजार रुपये के नकली नोटों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवको को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।  नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुसुवापुर गांव निवासी दो युवक रविवार की शाम मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनिगौ बाजार गए थे। दोनों युवक बाजार के रहने वाले व्यापारी के पास पहुंचे और कहा कि उनके पास छुट्टे रुपये हैं। उन्हें बड़े नोटों की जरूरत है। व्यापारी का आरोप है कि दो हजार रुपये की नोट दोनों युवकों को थमाने के बाद उनसे सौ-सौ रुपये के 20 नोट ले लिए।
विज्ञापन


इस बीच व्यापारी को सौ-सौ के नोट नकली लगे। चेक करने पर नोटें नकली निकलीं। व्यापारी दोनों युवकों को रुपये लौटाने लगे। जिसे लेने से दोनों युवक इंकार करने लगे। बातचीत के दौरान व्यापारी समेत बाजार के लोगों ने दोनों को दबोच लिया। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 24 सौ रुपये और मिले। बरामद नोट नकली थे। इस बीच बाजार के लोगों का जमघट लगा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में नवाबगंज एसओ ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें