फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच छात्रों को बनाया बंधक, मांगी रंगदारी

Sun, 05 Mar 2017 12:08 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
रंगदारी मांगे जाने पर कोतवाली शिकायत लेकर पहुंचे एंजिल्स के छात्र व अभिभावक।
विज्ञापन
न्यू एंजिल्स इंटर कालेज फुलवरिया के 5 छात्रों को शुक्रवार दोपहर दबंगों ने बंधक बनाकर रुपयों की मांग की। धमकाया कि रुपये न देने पर सभी को परीक्षा में शामिल नहीं होने देंगे। उनकी बात न मानी तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। भयभीत छात्र रुपये देने का वादा किए तो सभी को छोड़ दिया गया। शनिवार को छात्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी छात्रों के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन



नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्टन बाजार निवासी अधिवक्ता देव नारायण मौर्य का बेटा प्रवेश मौर्य न्यू एंजिल्स कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। उसकी कक्षा में रंजल अंसारी पुत्र राशिद अंसारी सदर बाजार, आशीष मौर्य पुत्र सरजूलाल मौर्य निवासी चिलबिला, विशाल गौतम पुत्र जयशंकर निवासी उसका कोहड़ौर, अभय ओझा पुत्र इंद्र कुमार ओझा निवासी पडवासी थाना जेठवारा आदि शुक्रवार को परीक्षा देकर घर के लिए निकले। कटरा रोड पर सभी वाहन का इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच फुलवरिया के रहने वाले दो लोग पहुंचे। सभी को धमकाते हुए दो किमी दूर बाग की ओर लेकर चले गए। असलहों से लैस दबंगों ने सभी छात्रों से एक-एक हजार रुपये की मांग की। धमकाया कि रुपये न देने पर परीक्षा में शामिल नहीं होने पाओगे। एक घंटे से अधिक तक समय तक बंधक बनाकर रखा। जब छात्रों ने वादा किया कि परीक्षा के दौरान उन्हें रुपये दे देंगे। तब जाकर सभी को आजादी मिली। इसके बाद वे सहमे हुए घर पहुंचे। दबंगों की धमकी से भयभीत छात्रों ने परिजनों से मुंह नहीं खोला।


शनिवार सुबह एक छात्र ने कालेज जाने की बात पर परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। इस पर छात्र के अभिभावक दंग रह गए। वह शनिवार को कालेज पहुंचे। कालेज प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद उस छात्र के साथ बंधक बनाए गए सभी छात्रों से पूछताछ की गई। परिवार के लोग भयभीत हो गए। शिकायत पीड़ित छात्रों के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर सूरज सिंह पुत्र प्रेम बहादुर सिंह, शंकर सिंह पुत्र झब्बर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि छानबीन में यह बातें सामने आ रही हैं कि छात्र उनसे परिचित हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें