फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों में हाथापाई

Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। भैंस व्यापारी और डायल 100 के पुलिसकर्मियों के बीच हो रहे विवाद को मोबाइल में कैद कर रहे युवक को सिपाही ने पीट दिया। इसे लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कटरागुलाबसिंह चौकी का घेराव किया। जेठवारा थानाध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा से शुक्रवार दोपहर किसान की भैंस खरीदकर वाहन से एक व्यापारी अपने ठिकाने पर ले जा रहा था। नागापुर के करीब डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोक लिया और भैंस की बाबत पूछताछ करने लगे। व्यापारी और पुलिसकर्मियों के बीच हो रहे विवाद को नागापुर का एक युवक अपने मोबाइल में कैद करने लगा। यह देख डायल 100 के सिपाही उसे अपशब्द कहने लगे। डायल 100 ने कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी बुला लिया। पुलिस के रवैए से ग्रामीण नाराज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कहासुनी के दौरान सिपाही ने गांव के एक युवक को पीट दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई होने लगी। गांव के बुजुर्ग बीच-बचाव करने लगे। मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले।

हाथापाई के दौरान सिपाही चंद्रप्रकाश और ग्रामीण राम बहादुर पटेल चुटहिल हो गए। बाद में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने कटरा गुलाब सिंह पुलिस चौकी पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेठवारा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पुलिस चौकी पर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर पुलिसकर्मियों के रवैए पर नाराजगी जताई। एसओ जेठवारा ने बताया कि हाथापाई नहीं हुई थी। सिपाही को बाइक की चाभी से चोट आई थी। ग्रामीण वाहन से टकराकर घायल हो गया था। प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें