फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी की कोशिश

Sun, 09 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
theft shimla
विज्ञापन
लीलापुर क्षेत्र के साहबगंज स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में गैस कटर से चैनल काटकर शुक्रवार की रात बदमाश घुस गए। हालांकि कैश बाक्स से रुपये निकालने में सफलता नहीं मिलने पर वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


संडवा दुबान गांव निवासी पंकज दूबे के साहबगंज स्थित आवासीय भवन में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। वहीं पर उन्होंने दुकान भी खोल रखा है। शुक्रवार की रात बदमाशों ने गैस कटर से मेन गेट के आगे लगा चैनल काट दिया। उसके बाद मेन गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद नकली चाबी से कैशबाक्स खोलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान चाबी कैशबाक्स में ही टूट गई। जिससे बाक्स नहीं खुल सका। उसके बाद उन्होंने बैंक परिसर में रखी अभिलेख वाली आलमारी को खोलकर कैश ढूंढने लगे, लेकिन उन्हें कहीं भी कैश नहीं मिल सका। अपने काम में नकामयाब रहने पर वह बैंक परिसर से भाग निकले। सुबह पंकज दूबे जब दुकान खोलने पहुंचा तो बैंक का चैनल कटा देख उसके होश उड़ गए। उसने बैंक मैनेजर रामशरण सरोज को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें