परिजनों की डाट से क्षुब्ध होकर किशोर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। रात भर उसकी खोज होती रही लेकिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसके शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुंडा कस्बा निवासी मो.जैद (14) पुत्र सिफाउलहक को शुक्रवार की शाम परिजनों ने डाट दिया था। इसके चलते वह नाराज होकर घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह यहीं कहीं होगा। देर रात उसकी खोज होने लगी लेकिन उसका पता नही ंचला। सुबह स्टेशन के पास वाले लोग शौच के लिए निकले तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक शव कटा मिला। इसकी सूचना फैली तो उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। कपड़े आदि से उसकी पहचान मो.जैद के रूप में कर ली गई। आउटर का मामला होने के चलते जीआरपी ने उसके शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।