फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में असफल होने पर युवती को जान से मारने का प्रयास

Thu, 10 Nov 2016 12:14 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप में असफल होने पर युवती को जान से मारने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का आरोप है कि पड़ोस के युवक ने मंगलवार शाम करीब छह बजे उसका हाथ पकड़ लिया और अपने घर के अंदर खींच ले गए। उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध के दौरान युवती के शरीर पर कई जगह नाखून लग गए।
विज्ञापन


यही नहीं युवती ने ज्यादा विरोध किया तो पहले उसे दांत से काट लिया। इसके बाद उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो उसके परिजन दौड़े लेकिन युवक के परिजन उनसे भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। युवती का आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने युवक पर छेड़छाड़ व जान से करने का प्रयास व उसकी मां, बहन और भाभी पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर दूसरे पक्ष से राजकुमार की मां ने युवती, उसकी बहन, पिता व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें