फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों पर फिर छापा, पुलिस ने पकड़े नकली सामान

Thu, 18 Jan 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुुंडा। नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। कंपनी के लोगों की निशानदेही पर बुधवार की शाम तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। तीनों पर कापीराइट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सीजेआई कंसलटेंट गोविंद कुमार की निशानदेही पर कस्बा स्थित तीन दुकानों पर छापेमारी करके नकली सामान बरामद किया। इन दुकानों पर भारी मात्रा में नकली सामान पकड़ा गया। इसमें कस्बे के कपील पाइप वाले ब्रास कंपनी के नाम से कुछ सामान बेच रहे थे। इसी तरह से शिव मशीनरी स्टेार व नेमलेस की दुकान पर कार्रवाई की गई है। इन दुकानोें के मालिक महताब पुत्र कपील, अनुराग अग्रहरि पुत्र शिवबाबू व लालजी यादव व श्रीनाथ यादव हैं। इन सभी पर कंसलटेंट गोविंद कुमार की तहरीर पर कापीराइट एक्ट का मुकदमा कुंडा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोतवाल का कहना है कि कंपनी के लोगों ने शिकायत की थी। उसी के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा मे ंसामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें