कोतवाली क्षेत्र के कोहरांव गांव में पांच दिनों से घरों में ईंट-पत्थर फेंके जाने के मामले को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने बलवा मारपीट तो दूसरे ने दलित उत्पीड़न व बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली पट्टी के कोहरांव गांव में बीते पांच दिनों से ग्रामीणों के घर पर ईंट पत्थर व कांच की बोतलें फेंकी जा रही थीं। इन बोतलों में अलग अलग पत्र भी फेंके गए। जिसमें किसी बिच्छू गैंग का जिक्र करते हुए लालजी विश्वकर्मा, शिवराम उपाध्याय, वशष्ठि उपाध्याय समेत अन्य ग्रामीणों के घरों की किशोरियों व महिलाओं के अपहरण की धमकी दी जा रही थी। बुधवार की सुबह आठ बजे पवन उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, राम कृपाल उपाध्याय समेत अन्य ग्रामीण राकेश सरोज के दरवाजे पहुंच कर उसकी हैंडराइटिंग मांगने लगे। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पवन उपाध्याय, शिव कुमार उपाध्याय, राम कृपाल उपाध्याय तथा दूसरे पक्ष के राकेश सरोज व उसके पिता राम अचल सरोज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के साथ राकेश सरोज की तहरीर पर शिव कुमार, संतोष, पवन, विनोद, वशिष्ठ के विरुद्ध बलवा, मारपीट व दलित उत्पीड़न तथा शिव कुमार की तहरीर राम अचल, राम बचन,महेश, वृजेश, व राकेश के विरुद्ध बलवा व मारपीट का मामला दर्ज किया है।