फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पोस्टमास्टर से छह लाख रुपये लूट

Wed, 16 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
शीतलागंज स्थित उप डाकघर के पोस्टमास्टर को मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से धमका कर छह लाख रुपये लूट लिए। उस वक्त वह रकम को प्रधान डाकघर में जमा करने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के उप डाकघर में आरडी गौतम पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को दिनभर में करीब छह लाख रुपये (पांच सौ और एक हजार की नोट) डाकघर में खाताधारकों ने जमा किए थे। शाम करीब पांच बजे डाकघर बंद करने के बाद वह रुपये बैग में लेकर बाइक से प्रधान डाकघर में जमा करने के लिए निकले। उनके पीछे दूसरी बाइक से बैंक में साथ काम करने वाला कर्मचारी पवन सिंह भी आ रहा था। कंधई के चौखड़ा जंगल के पास पीछे से एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने गौतम को रोक लिया। तमंचा तानते हुए उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। छीना - झपटी में बैग की रस्सी पोस्टमास्टर के गले में ही रह गई। बदमाश रखहा की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही कंधई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वह छानबीन करने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन के लिए निकल पड़े। डाक कर्मी से लूट की खबर पर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें