फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन में दंबगों का कब्जा

Sat, 09 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावा। कुछ लोगों ने सामुदायिक केंद्र पर कब्जा कर लिया है। उसमें कंडा बनाया जा रहा है और धान गेहूं रखकर ताला लगा लिया गया है। कई साल पहले बने इस सामुदायिक केंद्र का उपयोग गांव का एक ही व्यक्ति कर रहा है।
विज्ञापन


कालाकांकर विकास खंड क्षेत्र के कंधई ग्रामसभा में अम्बेडकर सामुदायिक केंद्र बना है। यह देख रेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गया है। वर्ष 2000 में मायावती शासन काल में ग्रामीणों की बैठक व शादी-विवाह के लिए इसे बनवाया गया था। इसमें गांव के ही दंबग लोग भवन के कमरे का ताला तोड़कर उसमें लकड़ी, गेंहू की बोरियां, पुआल रखा गया है। बाउंडरी का मेन गेट तोड़कर गायब कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत उच्चधिकारियों से की लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हो सकी। इस मामले में महिला ग्राम प्रधान मालती देवी से बात की गई तो उसने इसकी शिकायत उसने ग्रामपंचायत अधिकारी संजय शुक्ला से की है। उन्होने बताया है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई भी ग्रामसभा के भवन पर कब्जा कर लिया है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें