फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक को गुड़गांव से आई युवती

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का हक पाने के लिए गुड़गांव से युवती एक गांव पहुंची। जिसे युवक के परिजनों ने फटकार कर भगा दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस युवक के पिता को थाने उठा लाई है। आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। बिहार प्रांत के पटिहार की रहने वाली एक युवती हरियाणा के गुड़गांव में स्थित एक कंपनी में कई सालों से काम करती थी। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक भी उसी कंपनी में काम करता था। करीब साल भर पहले दोनों में इश्क हो गया।
विज्ञापन


युवती की मानें तो युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। दस दिन पहले युवक अपने घर जाने के लिए निकला। चार पांच दिन में वापस लौटने की बात बताई थी। समय बीतने व मोबाइल बंद होने के बाद युवती को दाल में काला नजर आया। वह मंगलवार की शाम युवक को खोजते हुए उसके घर पहुंच गई। परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई तो उसे फटकार का सामना करना पड़ा। इससे परेशान युवती थाने पहुंच गई। पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ मांगा। चूंकि दोनों अलग-अगल धर्म के हैं। इसलिए प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके चलते पुलिस आरोपी युवक के पिता को ही थाने उठा लाई। एसओ संतोष दुबे ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें