बिजली चेकिंग करने गए जेई के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से बिजली चोरी करने समेत सरकारी कार्य में बाधा व जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
रामपुर बावली स्थित विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सीलवंत सिंह शुक्रवार को संविदा कर्मियों की टीम के साथ बिजली चेकिंग के लिए गए थे। जेई टीम के साथ लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर जेवई निवासी आशीष चंद्र द्विवेदी पुत्र रमेश चंद्र के यहां जांच को पहुंचे तो एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल उपयोग कर बिजली चोरी करते मिले। जेई का आरोप है कि पूछताछ के दौरान आशीष चंद्र उनसे गाली गलौज पर उतारू हो गया। आरोपी ने जेई धमकाया कि अगर इलाके में दोबारा दिखाई दिया तो वह जान से मारने डालेगा। घटना के बाद जेई सीलवंत सिंह कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके आधार पर सरकारी कार्य में बाधा, जानेलवा धमकी व अवैध रूप से बिजली चोरी करने का मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सरकारी कर्मचारी को धमकाने के आरोप में उसे जेल भेज दिया जाएगा।